Video Of Day

Latest Recipe

कश्मीरी दम आलू बनाने की विधि - kashmiri Dum Aloo Recipe

kashmiri Dum Aloo Recipe

कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kashmiri Dum Aloo Recipe

  • 6 आलू
  • 100 ग्राम मावा
  • थोड़ा-सा हरा धनिया
  • 1 हरी मिर्च
  • 3 काजू, किशमिश 
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • घी तलने के लिए

ग्रेवी के लिए: 
  • 3 प्याज
  • 4 टमाटर
  • 1 टुकुड़ा अदरक
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/2 कप दही
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/4 छोटा चम्माक्त गरम मसाला
  • 2 बड़ा चम्मच घी

कश्मीरी दम आलू बनाने की विधि - How to make Kashmiri Dum Aloo




आलू को छील लें| थोड़े बड़े आकर के आलू लें| हरी मिर्च व हरा धनिया बारीक काट लें| मावे को हाथ से चूरा कर लें| इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, मानक, लाल मिर्च, पाउडर, काजू व किशमिश मिला लें| एक कहदी में घी गरम करें| आलू को काटे से गोद कर हल्की गैस पर तले| जब यह अच्छी तरह पाक जाये तब कड़ाही से बहार निकले| ठंडा होने पर इन्हें गोल चाकू से खोकला कर लें| अब आलू के अंदर मावे का मिश्रण भर लें| आलू के अंदर से निकले गए भाग को अलग रख लें|

kashmiri Dum Aloo Recipe

ग्रेवी के लिए: टमाटर पीस लें| प्याज, अदरक व हरी मिर्च एक साथ पीस लें| एक कड़ाही में घी गरम करें| फिर इसमें जीरा डाले और प्याज डाल कर भूनें| हल्का गुलाबी होने पर इसमें पिसा हुआ टमाटर डाल दें| २-३ मिनट भूनें फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी व दही डाल कर भूनें| जब यह घी छोड़ दें तब इसमें अलग रखा हुआ आलू का गुड व बचा हुआ मावा डाल दें| तीन कप पानी डाल कर पकाएं| जब ग्रेवी थोड़ी गाड़ी हो जाये तब इसमें भरे हुए आलू व गरम मसाला डाल दें| २ मिनट तक पकाएं फिर गैस बंद कर दें| गरमागरम परोसें|

No comments