Video Of Day

Latest Recipe

चॉकलेट स्ट्रॉबेरी केक रेसिपी - Chocolate strawberry cake Recipe

Chocolate strawberry cake

चॉकलेट केक तो सभी का फेवरेट होता है लेकिन सॉफ्ट चॉकलेट के साथ स्ट्रॉबेरी के फ्लेवर मिल जाए तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा। इस केक को आप आसानी से घर पर किसी के बर्थडे या फिर अन्य खास मौके पर बना सकते हैं।

चॉकलेट स्ट्रॉबेरी केक की सामग्री- Ingredients for Chocolate strawberry cake

  • 250 ग्राम मैदा
  • 350 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 375 ml (मिली.) दही
  • 75 ग्राम कोको पाउडर
  • 100 ग्राम मक्खन
  • 3 अंडे
  • 1 टी स्पून वनीला एसेंस
  • 1 ½ टी स्पून सोड़ा बाइकार्बोनेट
  • चाश्नी रम में मिक्स हुई
  • फिलिंग के लिएः
  • 75 ग्राम हंग कर्ड
  • 50 ग्राम (मक्खन और हंग कर्ड के एक साथ मिक्स करें) मक्खन
  • 1/2 टी स्पून वनीला एसेंस
  • 100 ग्राम आइसिंग शुगर
  • एक संतरे का छिलका
  • 350 ग्राम स्ट्रॉबेरी , टुकड़ों में कटा हुआ

Chocolate strawberry cake

चॉकलेट स्ट्रॉबेरी केक बनाने की वि​धि - Chocolate strawberry cake Recipe


  • मक्खन, चीनी, मैदा, बेकिंग सोड़ा और कोको पाउडर को एक साथ अच्छे से मिक्स करें।
  • इसमें फेंटें हुए अंडे, दही और वनीला एसेंस को मिक्स करें।
  • इसके बाद आइसिंग शुगर और संतरे का छिलका कद्दूकस करके डालें।
  • अच्छी तरह मिक्स करके इसे एक आठ इंच की टिन में डालें।
  • करीब 20 से 25 मिनट 180 डिग्री सैल्सियस पर बेक करें।
  • इसे टिन से निकालने से पहले हल्का ठंडा कर लें। अब इसे आधे में काटें।
  • आधे केक पर चीनी या स्ट्रॉबेरी जूस डालें। अब भरावण सामग्री को एक साथ मिलाकर मिक्स करें।
  • नीचे के आधे केक पर डालें। अच्छी तरह फैलाएं।
  • इसके ऊपर स्ट्रॉबेरी रखें। केक का दूसरा हिस्सा रखें। हल्का दबाएं।
  • व्हीप्ड क्रीम से गार्निस कर सर्व करें या आप थोड़ी आइसिंग शुगर और साबुत स्ट्रॉबेरी से गार्निश कर भी सर्व कर सकते हैं।

No comments